यूएन चीफ गुटेरेस बोले- भारत और पाकिस्तान भी करें संघर्ष विराम का पालन, जंग के हालात में अधिकारी कोरोना से कैसे निपटेंगे https://ift.tt/3df8A8h

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने सभी देशों से संंघर्ष विराम की अपील की है। यूएन चीफ के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान को भी नियंत्रण रेखा पर इसका पालन करनाा चाहिए। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा-गुटेरेस ने सभी देशों से संघर्ष विराम का पालन करने को कहा है।इसी सप्ताह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की थी। इसमें भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी। भारत ने पाकिस्तान की इस हरकत पर सख्त विरोध जताया था।

कोरोना से जंग जरूरी

गुटेरेस ने 4 अप्रैल को वैश्विक संघर्ष विराम की अपील की थी। उन्होंने कहा था- कई देशों में अब भी गृह युद्ध जारी है। ऐसे में कोरोना से पूरी ताकत से लड़ाई नहीं लड़ी जा रही। इन देशों में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जंग जैसे हालात वाले क्षेत्रों मेंअधिकारी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस स्थिति में वो कोरोना से कैसे निपटेंगे।इससे हालात बदतर होने का खतरा है।

पाकिस्तान की हरकतें जारी

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से ही लगातार पाकिस्तानी सेना संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। मंगलवार और बुधवार कई जगहों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। जम्मू-कश्मीर के कस्बा, किर्नी, शाहपुर और मनकोट सेक्टर में गोलीबारी हुई। पाकिस्तान ने भारतीय सेना की गोलीबारी में एक सैनिक और दो महिलाओं की मौत होने का आरोप लगाया था। पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय राजदूत को तलब भी किया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने 4 अप्रैल को उन सभी देशों से शांति की अपील की थी, जहां हिंसक संघर्ष होते हैं। अब इस अपील को दोहराया गया है। - फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aWvTC7

Post a Comment

0 Comments