अब तक 42 हजार 505 केस: लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड 2676 नए मरीज बढ़े, दिल्ली में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 427 पॉजिटिव मिले https://ift.tt/3fft8yZ

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42हजार 505हो गई है। अकेले महाराष्ट्र में करीब 13 हजार कोरोना पॉजिटिव हैं। यह कुल संक्रमितों का करीब 31% है। रविवार को महाराष्ट्र में 678, दिल्ली में 427,गुजरात में 374, पंजाब में 330, उत्तरप्रदेश में 158, राजस्थान में 114,मध्यप्रदेश में 49 समेत 2676रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। नए मरीजों की संख्यालगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा है। शनिवार को2567 संक्रमित मिले थे।

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीयस्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 40 हजार 263 कोरोना संक्रमित हैं। 28 हजार 76 का इलाज चल रहा है। 10 हजार 887 ठीक हो चुके हैं और 1306की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 2487 नए मरीज मिले और 83 मरीजों ने दम तोड़ा।

जामा मस्जिद के पास तैनात 25 बीएसएफ जवान संक्रमित

दिल्ली में एक दिन में पहली बार सबसे ज्यादा (427) मरीज मिले हैं। आज कापसहेड़ा की एक बिल्डिंग में 17 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई।गुड़गांव बॉर्डर से सटे इस इलाके की बिल्डिंग में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है। दूसरी ओर, जामा मस्जिद के पास तैनात रहे बीएसएफ के 25 जवान भी संक्रमित हैं। दिल्ली में अब तक 42 और त्रिपुरा में 12बीएसएफ जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, सीआरपीएफमुख्यालय का एक ड्राइवर संक्रमित मिला। मुख्यालय को सैनिटाइज किया गया। सीआरपीएफ के135 जवान पहले ही पॉजिटिव हो चुके हैं।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
02 मई 2567
01 मई 2396
28 अप्रैल 1902
25 अप्रैल 1835
29 अप्रैल 1702

26 राज्य, 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 6 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 12,974 2115 548

गुजरात

5428 1042 290
दिल्ली 4549 1362 64
मध्यप्रदेश 2837 798 156

राजस्थान

2886 1356 71
तमिलनाडु 3023 1379 30
उत्तरप्रदेश 2645 754 43
आंध्रप्रदेश 1583 488 33
तेलंगाना 1082 545 29
पश्चिम बंगाल 922 151 50
जम्मू-कश्मीर 701 287 8
कर्नाटक 614 293 25
केरल 500 401 4

पंजाब

1102

117

21
हरियाणा 442 245 5
बिहार 517 117 4
ओडिशा 162 60 1

झारखंड

115 27 3
उत्तराखंड 60 39 1
हिमाचल प्रदेश 40 34 2
असम 43 33 1
छत्तीसगढ़ 57 36 0
चंडीगढ़ 97 19 1

अंडमान-निकोबार

33 26 0
लद्दाख 42 17 0
मेघालय 12 10 1

पुडुचेरी

12 5 1
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 16 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 40 हजार 263कोरोना संक्रमित हैं। 28 हजार 76 का इलाज चल रहा है। 10 हजार 887 ठीक हो चुके हैं और 1306की मौत हुई है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 2837:यहां रविवार को 49 नए मरीज मिले।राज्य सरकार ने 4 मई के बाद कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर प्रदेशभर में छूट देने का प्लान बना लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टरों से 3 दिन में अपने-अपने जिलों का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा है। शादी समारोह में छूट बढ़ाई जारही है। पहले दूल्हा-दुल्हन के साथ 5 से 10 लोग शामिल हो सकते थे, अब इसे बढ़ाकर 50 किया जा रहा है। अंत्येष्टि में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 2645:राज्य में रविवार को 158कोरोना के नए मरीज बढ़े हैं। राज्य के 754लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 43 की मौत हो चुकी हैं। यहां सबसे ज्यादा 536 आगरा में हैं। शहर में14 लोगों की मौत हुई है।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 12974:यहां रविवार को संक्रमण के 678 नए मामले सामने आए। अब तक 2100 से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं।राज्य सरकार अब प्रदेश के सभी नागरिकों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा देने जा रही है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि जनता को यह लाभ महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत दिया जाएगा। पहले इस योजना के तहत राज्य की 85% आबादी आती थी।
  • राजस्थान, संक्रमित- 2886:यहां रविवार को संक्रमण के 114मामले आए। इनमें जोधुपर में 27, जयपुर में 17, उदयपुर में 5, चित्तौड़गढ़ में 3,अजमेर, भरतपुरऔर प्रतापगढ़ में 2-2, जबकि कोटा और डूंगरपुर में 1-1 मरीज मिला।प्रदेश में 1300 से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • बिहार, संक्रमित- 517:यहां रविवार को 36नए संक्रमित मिले। राज्य में बीते 48 घंटे में कोरोना के 2 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 23 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं। राहत की बात ये है कि हॉट स्पॉट मुंगेर में पिछले 24 घंटे में कोई नया केसनहीं आया है।
  • दिल्ली, संक्रमित- 4549:यहां रविवार को कुल 427 केस आए।कापसहेड़ा की एक बिल्डिंग में 17 नए मरीज मिले हैं। गुड़गांव बॉर्डर से सटे कापसहेड़ा की बिल्डिंग में अबसंक्रमितों की संख्या 58 हो गई है। यहां 19 अप्रैल को पहला पॉजिटिव मिला था।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर कोलकाता की है। यहां स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर कोरोना संदिग्धों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। किसी मरीज में संक्रमण के लक्षण दिखने पर उसके स्वाब का सैम्पल लिया जा रहा है।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127270113.html

Post a Comment

0 Comments